फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़धोइया नाला: लखनऊ से आई टीम का सर्वे शुरू...सीएम की हरी झंडी का इंतजार

Sat, 09 Sep 2023 04:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्राकृतिक रूप से नाला का बहाव बहुत अच्छा है।कहा कि नाले की गहराई बढ़ा दी जाए तो पानी आसानी से निकल जाएगा। यदि बहुत जरूरी हो तभी मकानों को तोड़ा जाए। इस दौरान टीम ने उन लोगों से भी मुलाकात की, जिन्होंने अपनी रजिस्ट्री प्रशासन के पक्ष में कर दी है।
विज्ञापन
गोड़धोईया नाला का निरीक्षण करने पहुंची लखनऊ से आई टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में गोड़धोइया नाला के जीर्णोद्धार कार्य में मकानों का नुकसान कम करने के लिए लखनऊ की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंची। टीम ने प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों से गोड़धोइया नाला के बारे में पूरी जानकारी ली। कुछ मोहल्लों में सर्वे भी किया। शनिवार को भी सर्वे करके नाले की चौड़ाई कम करने की पूरी योजना बनाकर टीम शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद नाले की नए सिरे से डिजाइन बनाई जाएगी। सीएम की मंजूरी मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


गोड़धोइया नाला के चौड़ीकरण में पांच सौ से अधिक मकान टूटने के कगार पर आ गए हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी योजना बनाएं जिससे कम से कम नुकसान हो। सीएम ने पानी निकालने का इंतजाम करने के साथ ही लोगों को सहूलियत देने की बात कही। इसलिए शासन की ओर से टीम सर्वे के लिए भेजी गई है।

शुक्रवार को लखनऊ से चार सदस्यीय टीम गोरखपुर पहुंची। यहां जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संग पांच सदस्यीय टीम नाले का सर्वे करने गई। मैत्रीपुरम से आगे एक स्कूल के पास टीम के सदस्य पहुंचे। वहां लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि प्राकृतिक रूप से नाला का बहाव बहुत अच्छा है।कहा कि नाले की गहराई बढ़ा दी जाए तो पानी आसानी से निकल जाएगा। यदि बहुत जरूरी हो तभी मकानों को तोड़ा जाए। इस दौरान टीम ने उन लोगों से भी मुलाकात की, जिन्होंने अपनी रजिस्ट्री प्रशासन के पक्ष में कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें