डीडीयू में रुद्राभिषेक के दौरान पूजा करतीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो. कीर्ति पांडेय व उपस्थि
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से संचालित पीजी डिप्लोमा इन ज्योतिष, वास्तु एवं कर्मकांड पाठ्यक्रम के आंतरिक मूल्यांकन के तहत सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित ऐसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षता भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर प्रो. कीर्ति पांडेय, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. देवेंद्र पाल, डॉ. कुलदीप, डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. ज्ञानधर व डॉ. अर्चना शुक्ला आदि उपस्थित रहे।