फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज की पैरामेडिकल छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती की रहने वाली थी छात्रा, चिलुआताल इलाके में किराये का कमरा लेकर रहती थी
विज्ञापन

दीवाली की छुट्टी में गई थी घर, मंगलवार को ही लौटी है, पुलिस कर रही मामले की जांच

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल ओटी टेक्निशियन की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने मंगलवार रात कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की पहचान बस्ती के जैतापुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह की 21 वर्षीय बेटी आशी सिंह के रूप में हुई। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ओटी टेक्निशियन की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

मूलरूप से बस्ती के पैकवालिया थाना क्षेत्र के जैतापुर निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह की बेटी आशी सिंह (28) चिलुआताल के फतेपुर में किराए का कमरा लेकर रहती थी। दीवाली की छुट्टी घर गई थी। मंगलवार को घर से लौटी थी। बताया जा रहा है कि रात उसकी एक युवक से फोन पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और फोन कट गया। इसके बाद युवक ने अपनी एक परिचित युवती को फोन कर आशी के कमरे पर जाने को कहा। जब युवती कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो एक युवक की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर आशी का शव पंखे की कुंडी से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकता मिला। उसे उतारकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह का कहना है कि युवती ने किन हालात में खुदकुशी की है इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें