फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फैक्टर लगाने के बजाय रेफर किया, लखनऊ पहुंचने से पहले टूट गई सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हीमोफीलिया पीड़ित युवक की मौत, परिजन ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

- दिवाली की रात दो बजे ट्रामा सेंटर पहुंचे थे परिजन


गोरखपुर। शरीर से लगातार बह रहे खून को रोकने के लिए परिजन डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें इलाज के बजाय रेफर करने का पर्चा थमा दिया गया। हीमोफीलिया पीड़ित 30 वर्षीय राजू ठाकुर की जिंदगी बचाने की उम्मीद में परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे। आखिरकार लखनऊ के केजीएमयू पहुंचने पर उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। परिजन ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय रहते जरूरी फैक्टर लगा दिया जाता तो शायद राजू की जान बच सकती थी।
देवरिया के भिंगारी बाजार निवासी राजू फाॅर्मासिस्ट थे। उनके मौसेरे भाई रीतेश कुमार ठाकुर के मुताबिक, दुर्घटना में चोट लगने के बाद राजू को लगातार रक्तस्राव होने लगा। दिवाली की रात करीब दो बजे परिजन उन्हें लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तहत हीमोफीलिया में रक्तस्राव रोकने के लिए जरूरी फैक्टर लगाने के बजाय उन्हें एम्स रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रीतेश का कहना है कि परिजन ने चिकित्सकों से आग्रह किया कि आगे ले जाने से पहले फैक्टर लगा दिया जाए ताकि रास्ते में रक्तस्राव नियंत्रित रह सके। आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी गई और इलाज संभव नहीं होने की बात कहकर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां से भी मरीज को रेफर कर दिया गया। अंत में वे राजू को लेकर लखनऊ स्थित केजीएमयू पहुंचे। यहां ट्रामा सेंटर में उपचार की तैयारी चल रही थी, तभी राजू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हीमोफीलिया मरीजों के उपचार की बेहतर व्यवस्था की गई है। सभी मरीजों को भर्ती कर फैक्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले की जानकारी कराई जाएगी। यदि चिकित्सकों की लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें