फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुस्तफिजुल के भागे साथी की तलाश में जुटी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद अब एसटीएफ की जांच उसके भागे साथी की तलाश पर केंद्रित हो गई है। रामनगर-कड़जहां फोरलेन पर हुई मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले बदमाश की पहचान और तलाश के लिए एसटीएफ तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ की टीमें सीसीटीवी कैमरा फुटेज, सर्विलांस और मोबाइल नेटवर्क की मदद से भागे बदमाश तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि मुस्तफिजुल अपने साथी के साथ गोरखपुर किस मकसद से आया था और उसके निशाने पर कौन था।
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, जांच में आजमगढ़ के एक नेता की हत्या की साजिश का एंगल भी सामने आया है। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की थी। मुठभेड़ में मुस्तफिजुल रहमान मारा गया जबकि उसका साथी मौका पाकर भाग गया। 13 जुलाई की रात करीब 11 बजे रामनगर-कड़जहां फोरलेन पर हुई मुठभेड़ के दौरान मुस्तफिजुल का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें