फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश थमी लेकिन घरों में अब भी भरा पानी, टुल्लू पंप से निकाल रहे

Mon, 20 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश कम होने के बाद भी शहर में परेशानी कम नहीं हुई है। खरैया पोखरा, बशारतपुर स्थित भोलाजीपुरम कॉलोनी के करीब 10 घरों में पानी भर गया है। लोग टुल्लू पंप लगाकर पानी बाहर निकाल रहे हैं लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम से जलनिकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी श्रवण शर्मा के घर के नीचे के सभी कमरों में पानी भर गया है। रविवार को भी वह टुल्लू पंप से पानी निकालते रहे। कमरों में पानी भरने से घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया है। उनका पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर रहने को मजबूर है। इसी कॉलोनी में रहने वाले सोनू और अलीसा के घर में भी पानी भरा हुआ है। दोनों परिवार टुल्लू पंप लगाकर पानी बाहर निकाल रहे हैं। कमरों में रखा फर्नीचर, बिस्तर और अन्य सामान भीग गया है। घरों में नमी और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारी फैलने का भी डर सता रहा है। मोहल्ले के आशुतोष का कहना है कि हर बार बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें