फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के दौरान खुदकुशी की कोशिश: बहन ने इशारे में बताया नहीं हुई जमानत, बंदी ने अपनी गर्दन पर चला दिए ब्लेड

Thu, 29 Jun 2023 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जेल से पेशी पर कचहरी आए बंटी के पास ब्लेड कहां से आया, यह एक बड़ा सवाल है। अब इसकी जांच शुरू हो गई है। इसके पहले फरवरी माह में पेशी पर आए एक बंदी ने खुदकुशी का प्रयास किया था। पता चला था कि वह जेल से चम्मच लेकर आया था।
विज्ञापन
बंदी ने लॉकअप में अपनी गर्दन पर चला दिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल से कोर्ट में पेशी पर आए गैर इरादतन हत्या के आरोपी बंटी ने बुधवार को दोपहर में सेशन लॉकअप में खुदकुशी की कोशिश की। उसने ब्लेड से गर्दन और हाथ काट लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बताया जा रहा है कि बंटी जमानत नहीं मिलने से अवसाद में है। इसी वजह से उसने जान देने की कोशिश की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार निवासी बंटी के खिलाफ 14 महीने पहले गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। तभी से वह जेल में है। बंटी की बहन सुनीता ने बताया कि परिवार के लोग जब भी उससे मिलने जेल जाते थे, तो वह हमेशा जल्द से जल्द जमानत कराकर उसे बाहर निकालने की बात करता था।

इसे भी पढ़ें: अकीदत और सादगी से मनाया गया कुर्बानी का पर्व, अमन चैन की मांगी गई दुआ
विज्ञापन


सुनीता ने बताया कि उसके वकील ने भी आश्वासन दिया था कि बंटी की एक-दो महीने में जमानत हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर वह अवसाद में है। बुधवार को बंटी की कोर्ट में पेशी थी। अन्य कैदियों के साथ उसे दीवानी कचहरी स्थित सेशन लॉकअप में रखा गया था।

सेशन लॉकअप दो फ्लोर में है। बंटी लॉकअप के ऊपरी हिस्से में था। इस बीच उसने इशारों से ही जमानत के बारे में पूछा। जब उसे पता चला कि अभी उसकी जमानत नहीं हुई है तो वह अंदर गया और ब्लेड से गर्दन और हाथ काटने की कोशिश की।

कहां से आया ब्लेड, जांच में जुटी पुलिस

बंटी की गर्दन से खून निकलता देख वहां मौजूद अन्य बंदी शोर मचाने लगे। सुरक्षा में तैनात पुलिस वाले भी पहुंच गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे भर्ती कराया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बादल गरजे तो पूरे दिन मगर बरसे कुछ पल को, शाम को हो सकती है बारिश

जेल से पेशी पर कचहरी आए बंटी के पास ब्लेड कहां से आया, यह एक बड़ा सवाल है। अब इसकी जांच शुरू हो गई है। इसके पहले फरवरी माह में पेशी पर आए एक बंदी ने खुदकुशी का प्रयास किया था। पता चला था कि वह जेल से चम्मच लेकर आया था। उसने चम्मच घिसकर उसे धारदार बना दिया और उससे अपना गला रेत लिया था।
 
विज्ञापन

फरवरी 2023 में भी एक कैदी ने की थी खुदकुशी की कोशिश

कोतवाली थाना क्षेत्र के हट्ठी माता मंदिर मलिन बस्ती के रहने वाले विधाता अपने भाई की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा और गैंगस्टर का केस कोतवाली थाने में दर्ज है। वह करीब ढाई साल से गोरखपुर जिला जेल में बंद है।

इसे भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए रोजाना 60 KM तय किया सफर: पिता बेचते हैं ठेले पर मिठाई, बेटी ने नौ गोल्ड मेडल पाकर धाक जमाई

बीते फरवरी माह में वह जेल से पेशी पर आया तो उसे कचहरी लॉकअप में रखा गया था। इसी दौरान उसने चम्मच को नुकीला करके अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी। बताया गया कि वह जेल से ही चम्मच से बना चाकू लेकर आया था।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि बंदी की हालत खतरे से बाहर है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। उसने किस चीज से गर्दन काटकर खुदकुशी की कोशिश की, इसकी जांच कराई जा रही है।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें