फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दोपहर तक सर्वर ने झेलाया..फिर आई तेजी, शाम तक हुई रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- कमिश्नर ने आईजी स्टांप से बात की फिर दूर हुई समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। रजिस्ट्री विभाग का सर्वर लगातार दूसरे दिन भी दोपहर तक धीमी गति से चलता रहा। इसके कारण रजिस्ट्री कराने आए लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। कमिश्नर के प्रयासों के बाद सर्वर ठीक हो पाया। दोपहर बाद काम में तेजी आई और शाम छह बजे तक 147 रजिस्ट्री हुई। हालांकि, इस दौरान लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
बुधवार को चार दिनों बाद जब रजिस्ट्री शुरू हुई तो सर्वर ने पूरे दिन परेशान किया। इसके चलते करीब 80 से ज्यादा लोग लौट गए। बृहस्पतिवार को वे सभी सुबह पहुंच गए लेकिन दोपहर तक सर्वर रुक-रुक कर चला। सदर तहसील के दोनों निबंधन कार्यालय में भीड़ लग गई। जगह नहीं मिली तो कुछ लोग सीढ़ी पर आकर बैठ गए। सूचना मिलने पर कमिश्नर अनिल ढींगरा ने पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे एआईजी स्टांप से बात की और फिर इसके बाद आईजी, निबंधन से बात की। कुछ देर बाद सर्वर ठीक से काम करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी गिरिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिनों से रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर काम नहीं कर रहा है। रजिस्ट्री कराने के लिए दो घंटे लाइन में खड़ा रहने के बाद नंबर आया है। वहीं संजय प्रधान ने कहा कि दोपहर बाद रजिस्ट्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें