फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गेट पर ही खुलेगा ऑनलाइन सामान का राज विश्वविद्यालयों में चुस्त होगी सुरक्षा व्यवस्थाश

Sun, 09 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार से ऑनलाइन और कूरियर के जरिये आने वाले सामान की जांच होगी। अब छात्रों या किसी अन्य के नाम आने वाले पार्सल को सीधे छात्रावास या परिसर में पहुंचने देने के बजाय गेट पर ही जांच की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद दोनों विश्वविद्यालयों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। एमएमएमयूटी की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन और कूरियर से आने वाले सामान की जांच के लिए व्यवस्था की गई है। किसी भी छात्र के नाम आने वाले सामान का नाम और पता गेट पर दर्ज किया जाएगा। इसके बाद सामान की जांच कर उसे संबंधित छात्र तक जाने दिया जाएगा।
कुलपति ने बताया कि छात्रावासों में भी औचक जांच की जाएगी। छात्रावास में अनुचित सामग्री मिलने पर संबंधित छात्र के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। कैंटीन शुरू होने के बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर भी रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य बाहरी लोगों के अनियंत्रित प्रवेश को रोकना और परिसर में आने वाली सामग्री पर निगरानी मजबूत करना है।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि छात्रावास और परिसर गेट पर ऑनलाइन और कूरियर से आने वाले सामान की जांच की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार से इस व्यवस्था को लागू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत विश्वविद्यालयों के मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही प्रशासन का जोर छात्रावासों व परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर भी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें