फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टू-लेन बनेगी धर्मशाला-पांडेयहाता सड़क, डीपीआर तैयार

Fri, 29 Dec 2023 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में टू-लेन बनेगी धर्मशाला से पांडेयहाता सड़क बनेगी। इसके लिए डीपीआर तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे के बाद फाइनल रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
धर्मशाला से पांडेयहाता तक यही रोड होगा चौड़ा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक साढ़े तीन किमी लंबी सड़क टू लेन बनेगी। यह सड़क अब 16.50 मीटर चौड़ी ही बनाई जाएगी। इसे बनाने और मुआवजे में 688.82 करोड़ खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर शासन को भेज दी है। सड़क चौड़ी होने से शहर के प्रमुख बाजार जटाशंकर तिराहा, आर्यनगर चौराहा, बक्शीपुर, रेती चौक में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


शहर की पुरानी सड़कों को नगर निगम ने विरासत गलियारा के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक की सड़क और टाउनहाल से घंटाघर की सड़क को चौड़ा किया जाना है।

इन दोनों इलाकों में प्रमुख बाजार हैं और सड़कें बहुत ही सकरी हैं। धर्मशाला बाजार से जटाशंकर तिराहा, आर्यनगर चौराहा, बक्शीपुर, रेती चौक होते हुए पांडेयहाता तक की सड़क कहीं 4.25 मीटर तो कहीं 12.5 मीटर तक चौड़ी है। अब पूरी सड़क 16.50 मीटर चौड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दिल्ली से आने वाली फ्लाइट निरस्त, गोरखपुर से जाने वाली की लखनऊ में आपात लैंडिंग

रोज-रोज की जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठने लगी है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर देने को कहा था। सीएम का निर्देश मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड 3 डिविजन की तरफ से इसका इस्टीमेट बनाया जाने लगा।

3.5 किमी लंबी सड़क का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। डीपीआर के मुताबिक यह सड़क डिवाइडर से दोनों तरफ 8.25 मीटर चौड़ी होगी। पेड़ की कटान, पानी की आपूर्ति, बिजली के खभों व तारों को शिफ्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: दोस्त ने रची थी साजिश..फिर साथियों संग लूट लिए थे 12 लाख
विज्ञापन

टाउनहाल से गीता प्रेस तक की सड़क का हो रहा सर्वे
टाउनहाल से घोष कंपनी चौराहा, रेती चौक होते हुए गीता प्रेस तक जाने वाली सड़क भी चौड़ी होगी। इसका सर्वे लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। वर्तमान में यह सड़क साढ़े पांच से लेकर सात मीटर तक चौड़ी है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-3 डिविजन की ओर से कराए जा रहे सर्वे में यह देखा जा रहा है कि सड़क से सामने वाले मकान और दुकान की दूरी कितनी है। यदि सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा तो कितनी दुकानों व मकानों को तोड़ना पड़ेगा। बिजली के खंभों, तारों, पेड़, जल आपूर्ति की पाइप लाइन कहां-कहां शिफ्ट करना होगा। सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर तैयार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में नए साल का जश्न मनाइए...पर हुड़दंग किए तो जाएंगे जेल

मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग आरबी सिंह ने कहा कि धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक जाने वाली सड़क का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इसके निर्माण पर 688.82 करोड़ की लागत आएगी। धन मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें