फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुल बनाने के लिए मोड़ दी नदी की धारा

Sat, 14 Feb 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
भागलपुर में सरयू नदी पर पुल निर्माण में आई तेजी 
विज्ञापन
भागलपुर। देवरिया को बलिया से जोड़ने वाले सरयू नदी के भागलपुर पुल के जर्जर होने के बाद सटे उत्तर फोरलेन सड़क के लिए नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नदी की धारा मोड़कर एक साथ आठ पिलर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मानसून आने से पहले आठों पिलर का निर्माण कार्य पूरा करना है, ताकि नदी की धारा का इस पर असर न पड़े।
विज्ञापन

देवरिया जिले के नवलपुर से बलिया जिले के सिकंदरपुर तक सड़क के चौड़ीकरण को लेकर भागलपुर में सरयू नदी पर टू लेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल में 32 पिलर होंगे। सबसे पहले नदी की धारा में पड़ने वाले आठ पिलरों का निर्माण कराया जा रहा है।
इसके लिए एक तरफ से नदी के आधे हिस्से में सिल्ट को जमाकर अस्थायी बांध बनाया गया है। इसके जरिए सरिया, सीमेंट व अन्य उपकरण ले जाकर चारों पिलरों का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसा ही दूसरी तरफ से भी हो रहा है। हालांकि दूसरी तरफ से अभी दो पिलर पर ही काम चल रही है। नदी की बीच धारा में भी दो पिलरों का निर्माण होना है, जहां अभी काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें