फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में आज से शुरू होगी श्रीरामकथा, शामिल होंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा सप्ताह के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार से सात दिवसीय भव्य श्रीरामकथा का आयोजन शुरू होगा। शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में होगा। प्रयागराज से आए कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज श्रद्धालुओं को श्रीरामकथा का रसपान कराएंगे। कथा का समापन गुरु पूर्णिमा के पर्व 29 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ होगा।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि कथा का आयोजन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक होगा। कथा का सीधा प्रसारण गोरखनाथ मंदिर के यूट्यूब, फेसबुक और एक्स प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि कथा शुभारंभ से पहले बृहस्पतिवार दोपहर 2:45 बजे मंदिर के गर्भगृह से महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन स्थित कथा मंडप तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज के सानिध्य में निकलने वाली इस शोभायात्रा में साधु-संत, मुख्य यजमान, अन्य यजमान और 151 वेदपाठी विद्यार्थी शंखध्वनि एवं बैंड-बाजे के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन

योगी कमलनाथ ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह सुबह नौ बजे से पूर्वांह्न 11:30 बजे तक श्रीरामकथा की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से विशिष्ट पूजन, आशीर्वचन, भजन और सहभोज का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें