गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ स्नेहिल नारी संस्थान की ओर से बुधवार को भगवती प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की महिलाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके नियमित संरक्षण व देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
पौधरोपण अभियान में विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्थान की संस्थापिका पुष्पा वर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्षा सुमन सहाय, सीमा पांडेय, पदमा सिंह, मीरा श्रीवास्तव, ऊषा वर्मा आदि मौजूद रहीं।