फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे जीएम ने परखीं पटरियां, सिग्नल सिस्टम को भी देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान शंटिंग के समय सर्तकता बरतने का निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार को रेलवे स्टेशन यार्ड में नए रूट रिले इंटरलॉकिंग पैनल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यरत कर्मचारियों से सवारी एवं माल गाड़ियों के परिचालन पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने यार्ड का भी निरीक्षण किया और इस दौरान शंटिंग ऑपरेशन को संरक्षित तरीके से करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित यार्ड में पॉइंट मशीनों की कार्यशीलता परखी। उन्होंने यार्ड को साफ-सुथरा रखने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को भी साफ एवं दुरुस्त रखने लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर तथा प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी एमएल मकवाना, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंहल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद्र जायसवाल, मुख्य मालभाड़ा परिवहन प्रबंधक श्रीकृष्ण शुक्ल, महाप्रबंधक के सचिव आनंद ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें