फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा में बनेगा सरदार पटेल स्किल, एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 50 एकड़ भूमि पर विकसित होगी परियोजना, सेक्टर-26 में जमीन चिह्नित
विज्ञापन

- पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण, प्रशिक्षण से लेकर प्लेसमेंट तक की मिलेगी सुविधा


गोरखपुर। पूर्वांचल के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल, एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए गीडा प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। परियोजना के लिए सेक्टर-26 में 50 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
प्रस्तावित स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसमें गीडा प्रशासन की ओर से भूमि उपलब्ध कराई जाएगी जबकि चयनित थर्ड पार्टी एजेंसी निर्माण कार्य के साथ-साथ युवाओं को प्रशिक्षण देने और रोजगार से जोड़ने की जिम्मेदारी संभालेगी। परियोजना के तहत एकीकृत (इंटीग्रेटेड) कॉम्प्लेक्स, औद्योगिक शेड, छात्रावास (हॉस्टल) और अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर विकसित किए जाएंगे। यहां विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की मांग के अनुरूप युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्लग एंड प्ले मॉडल पर बनाए जाएंगे औद्योगिक शेड
गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि परिसर में प्लग एंड प्ले मॉडल पर औद्योगिक शेड भी बनाए जाएंगे। इससे उद्योगों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध होंगी और वे कम समय में अपना संचालन शुरू कर सकेंगे। इससे क्षेत्र में नए निवेश को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना पूर्वांचल के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बीच की दूरी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें नौकरी की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। इस सेंटर के स्थापित होने से गोरखपुर को एक नए स्किल हब के रूप में पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा, जिससे औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन दोनों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें