फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जल्द शुरू होगी एसआरजी नियुक्ति की प्रक्रिया

Sun, 12 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मंथन किया जा रहा है। जल्द ही शासन के निर्देशों के अनुरूप चयन संबंधी कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसआरजी में ऐसे शिक्षकों का चयन किया जाएगा जो नवाचार, शिक्षक प्रशिक्षण और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए पात्रता, चयन मानकों और आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एसआरजी चयन की चर्चा शुरू होने के साथ ही परिषदीय शिक्षकों में उत्साह बढ़ गया है। लंबे समय से नई चयन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे शिक्षक आवेदन की अधिसूचना जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिक्षकों का मानना है कि एसआरजी के गठन से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। चयनित शिक्षकों को जिले में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसआरजी चयन प्रक्रिया को लेकर शासन स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित बनाया जाएगा। शासन से अंतिम निर्देश मिलते ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और निर्धारित मानकों के अनुरूप योग्य शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें