फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्व जनसंख्या दिवस पर एम्स में परिवार नियोजन के लिए चला जागरूकता अभियान

Sun, 12 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से ओपीडी परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन, स्वस्थ मातृत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति बघेल ने किया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम में सीएमएफएम विभाग के डॉ. कोपरकर ने बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी चुनौतियों, परिवार नियोजन के महत्व तथा इसमें पुरुषों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर विभाग के इंटर्न्स एवं रेजिडेंट डॉक्टरों ने विशेष परामर्श केंद्र के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों को परिवार नियोजन, जन्म अंतराल (स्पेसिंग) तथा उपलब्ध निशुल्क गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सभी संकाय सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रजनन स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन से जुड़े सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें