फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शातिर ने काटी केबल, जिला अस्पताल में सीटी स्कैन ठप

Tue, 28 Apr 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, दिनभर मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन


गोरखपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को सीटी स्कैन सेवा ठप रही, जिससे जांच कराने पहुंचे मरीजों को दिनभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समस्या की जड़ रविवार शाम चोरी की कोशिश से हुई। जब एक शातिर ने सीटी स्कैन मशीन का केबल काट दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को अवकाश होने के कारण ओपीडी बंद थी। इसी का फायदा उठाकर एक शाति सीटी स्कैन कक्ष के बाहर पहुंचा और मशीन का केबल काटकर ले जाने लगा। इस दौरान परिसर में तैनात सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को अस्पताल का इंजीनियर बताकर बचने की कोशिश की लेकिन संदेह होने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से कटा हुआ केबल भी बरामद कर लिया। केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण सोमवार को पूरे दिन सीटी स्कैन मशीन चालू नहीं हो सकी, जिससे मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ा। एसआईसी डॉ. आरपी गौतम ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों की टीम केबल को दुरुस्त करने में लगी है और जल्द ही सीटी स्कैन सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें