फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: असलहा तस्करी के फरार आरोपी शशांक की मध्य प्रदेश में मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप...
विज्ञापन



- सोनीपत जेल से सुमित दिलावर को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ
- श्रेयांश से पिस्टल खरीदने और शशांक के नेटवर्क का हुआ खुलासा


गोरखपुर। मध्य प्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल तक फैले असलहा तस्करी नेटवर्क के फरार आरोपी शशांक पांडेय को एसटीएफ ने ट्रेस कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम मध्य प्रदेश रवाना हो गई है। उधर, मामले में हरियाणा की सोनीपत जेल में बंद सुमित दिलावर को कैंट थाना पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। इसमें मध्य प्रदेश के बड़वानी में श्रेयांश यादव उर्फ बबलू से पिस्टल खरीदने और शशांक के नेटवर्क की बात सामने आई है। सुमित का नाम जुड़ने के बाद मामले में आरोपियों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।
कैंट थाना में 14 सितंबर को दर्ज प्राथमिकी की विवेचना में पहले 31 आरोपियों के नाम सामने आए थे। बाद में सात अन्य नाम जुड़े। अब सुमित को भी आरोपी बनाया गया है। सोनीपत निवासी सुमित की मुलाकात मध्य प्रदेश के बड़वानी में श्रेयांश से हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बना और सुमित ने उससे पिस्टल खरीदी। पुलिस ने दो दिन पहले उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

एसटीएफ ने 31 अक्तूबर को बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना को कौवाबाग अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया था। उसके पास से दो पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई थीं। पूछताछ में पता चला कि वह मध्य प्रदेश के सेंधवा के स्थानीय कारीगरों से पिस्टल खरीदकर पूर्वांचल में सप्लाई करता था। गाजीपुर के बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी भी उसके साथ नेटवर्क में सक्रिय था।
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारा जा चुका वाहिद, पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार
वाहिद असलहा तस्करी के अलावा सुपारी लेकर हत्या करने के आरोपों में भी शामिल था। उसके खिलाफ 35 आपराधिक प्राथमिकी दर्ज थी। कैंट थाने में दर्ज असलहा तस्करी के मामले में वह वांछित था। आंबेडकरनगर पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। इसके बाद नियमानुसार प्राथमिकी से उसका नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में कई आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि फरार आरोपितों की तलाश जारी है। इनमें पीएसी का एक सिपाही, दारोगा का बेटा और एक नेता का करीबी भी शामिल बताया जा रहा है।


एक आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश में मिली है। उसे पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई है।
सत्यप्रकाश सिंंह, इंस्पेक्टर, एसटीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें