गुलरिहा (गाेरखपुर)। क्षेत्र में बिजली विभाग के एक लाइनमैन को कथित सिपाही द्वारा जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मेडिकल चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में तैनात लाइनमैन मदर्शन निषाद का आरोप है कि कुछ वर्ष पहले उसने परिचित से रुपये उधार लिए थे, जिसे वह वापस कर चुका है। आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर उसने एक कथित पुलिसकर्मी के साथ उसके घर पहुंचकर धमकी देता है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने रात में उसके घर पहुंचकर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। वायरल वीडियो और व्हाट्सएप चैट में भी धमकी भरे संदेश होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित सिपाही द्वारा धमकी देने की बात कही जा रही है। पुलिसकर्मी को कुशीनगर में तैनात सिपाही बताया जा रहा है। थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।