फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ढाई महीने में तीन आरोपी अभिरक्षा से भागे, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस और जेल प्रशासन की सख्ती के दावों के बीच अभिरक्षा से आरोपियों के भागने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। जिले में पिछले ढाई महीने में तीन आरोपी पुलिस और जेल की निगरानी को चकमा देकर भाग चुके हैं। कार्रवाई के नाम पर पुलिसकर्मियों और जेलकर्मियों पर निलंबन की गाज तो गिरी लेकिन भागे आरोपियों को पकड़ने में अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

सबसे बड़ा मामला जिला कारागार से सामने आया। 31 जुलाई को बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन कुमार जो अपहरण, दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के मामले में बंद था। वह निर्माणाधीन बैरक के पीछे काम के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर भाग गया। बताया गया कि उसने करीब 20 फीट ऊंची चहारदीवारी फांद दी। घटना के बाद जेलर समेत पांच जेलकर्मियों पर कार्रवाई हुई और शाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की पांच टीमें उसकी तलाश कर रही हैं लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
इसके पहले 15 जुलाई को जिला अस्पताल से चिकित्सकीय जांच के लिए लाया गया चोरी के मामले में निरुद्ध किशोर पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। मेडिकल परीक्षण के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को चकमा दे दिया। लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने एक उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।
विज्ञापन

वहीं 17 मई को सहजनवां थाने की हिरासत से चोरी का आरोपी भागा था। पूछताछ के दौरान वह मौका पाकर भाग गया। मामले में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि जेल से भागे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें