फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपराइच थाने में युवकों को बेरहमी से पीटा, दीवान लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच इलाके में साले-बहनोई के बीच शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद थाने में पुलिस के पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हिरासत में लिए गए साले-बहनोई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बहनोई अब्दुल रहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। अब्दुल रहीम का बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पिपराइच थाने के दीवान अजय यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

महमूदाबाद उर्फ मोगलपुरा निवासी अब्दुल रहीम मीट काटने का काम करता है। सोमवार रात शराब पीने के दौरान अपने साले शाहरुख से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शाहरुख ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिवार के लोगों ने आपसी समझौते का भरोसा देकर टीम को वापस भेज दिया।
परिजन के अनुसार, रात करीब 12 बजे शाहरुख कुल्हाड़ी लेकर अब्दुल रहीम के घर पहुंच गया। अनहोनी की आशंका जताते हुए अब्दुल रहीम के पिता मोहम्मद हुसैन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिपराइच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। अब्दुल रहीम के पिता मोहम्मद हुसैन का आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद चार पुलिसकर्मियों ने अब्दुल रहीम और शाहरुख की जमकर पिटाई की। पिटाई से अब्दुल रहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत बिगड़ने पर देर रात पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया। परिवार के लोग पहले अब्दुल रहीम का स्थानीय स्तर पर इलाज कराते रहे लेकिन मंगलवार सुबह तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, शाहरुख का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
घायल अब्दुल रहीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। वीडियो में युवक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

बोले अधिकारी
प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए पिपराइच थाने के दीवान अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पाए जाने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें