फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार बहनों में इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत

Wed, 11 Feb 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिया थाना क्षेत्र के मोहम्मद बरवा गांव के सामने मंगलवार को हुए सड़क हादसे में चार बहनों में इकलौते भाई की जान चली गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद बरवा गांव निवासी दीपक निषाद (19) मंगलवार को गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित करतहिया चौराहे से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दीपक के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची गुलरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दीपक निषाद चार बहनों में इकलौता भाई था और मिलनसार स्वभाव का था। दीपक और उसके पिता मोहन निषाद हैदराबाद में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते थे। कुछ दिन पहले ही दीपक घर आया था और एक सप्ताह में दोबारा हैदराबाद जाने की तैयारी में था। दीपक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें