फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी के साथ भागा था किशोर, मां ने डांटा तो खा लिया जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का किशोर और पड़ोसी गांव की किशोरी कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे। पुलिस ने उन्हें खोज निकाला था। घर आने के बाद किशोर की मां ने उसे डांटा तो आहत होकर उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी और पड़ोसी गांव के 16 वर्षीय किशोर करीब 10 दिन पहले घर से भाग गए थे। दोनों के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर किशोरी के परिजनों ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और थाने लाकर डांट-फटकार लगाने के बाद समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। घटना के लगभग पांच दिन बाद किशोर की मां ने आदत में सुधार लाने के लिए खरीखोटी सुनाई।
मां की फटकार से आहत होकर किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत पीपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें