फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा, मेडिकल स्टोर से ढाबों तक होगी सघन निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल स्टोरों का आकस्मिक निरीक्षण कर दवाओं के भंडारण और आपूर्ति की जांच होगी
विज्ञापन

- एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के दुरुपयोग रोकने को बनी रणनीति


गोरखपुर। नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अब कार्रवाई तक अभियान सीमित नहीं रहेगा बल्कि आम लोगों और विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए बैठक हुई। इसमें बुधवार को नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री, नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर चर्चा करके कार्ययोजना तैयार की गई। एडीएम सिटी ने कहा कि मेडिकल स्टोरों का आकस्मिक निरीक्षण कर दवाओं के भंडारण और आपूर्ति की जांच की जाए। खास तौर पर कोडीनयुक्त कफ सिरप, ट्रेमेडाल जैसे दर्द निवारक और अन्य ऐसी दवाओं पर निगरानी रखी जाए, जिनका नशे के रूप में दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी दवाओं की बिक्री और आपूर्ति में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कैंपियरगंज, नौतनवा और सोनौली होते हुए नेपाल तथा गोरखपुर से देवरिया के रास्ते बिहार जाने वाले मार्गों पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाएगी। बैठक में एसपी सिटी निमिष पाटील, एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-
ढाबों, होटलों, पान-चाय की दुकानों की होगी नियमित जांच
राजमार्गों पर स्थित ढाबों, होटलों, पान-चाय की दुकानों और गुमटियों की नियमित जांच कराने की योजना बनी। खासकर ऐसे स्थान जहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है, वहां पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम निगरानी करेगी। जीआरपी गोरखपुर को रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को स्कूल और कॉलेज स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आगामी महीनों में स्कूलों और कॉलेजों में साप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सभी कॉलेजों में नशामुक्ति सेल बनेगा।
विज्ञापन

-

चौराहों पर प्रसारित होगी नशे के दुष्परिणाम वाली सूचनाएं
नगर निगम के आईटीएमएस सेंटर के माध्यम से ध्वनि यंत्रों से नशीली दवाओं के दुष्परिणामों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। राजमार्गों के चयनित स्थानों, ढाबों और होटलों पर नशे के दुष्परिणामों से संबंधित साइन बोर्ड और स्लोगन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें