पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी क्षेत्र के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है। वह रंगदारी के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की गई है।
गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट समेत 19 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश की पहचान खजनी क्षेत्र के भीटी खोरिया निवासी जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई है। वह रंगदारी के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक बरामद की गई है।
एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन बाघागाड़ा की ओर से जरलही पुल होते हुए उनवल की तरफ जा रहा है। सूचना पर खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की टीम ने जरलही पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
रात करीब 3:15 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे पर उसने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस टीम ने उसे घेर लिया तो उसने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।