फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चचेरी बहन की डोली उठने से पहले उठी नवविवाहिता की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जयमाल के बाद घर गई थी शिवानी, फिर नहीं लौट सकी वापस
विज्ञापन

- खुशियों के बीच पसरा मातम, बाथरूम में मिले संघर्ष के निशान
- कॉल डिटेल से गांव के युवक की तलाश, एक महिला समेत तीन हिरासत में, चल रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। चचेरी बहन की शादी की खुशियों के बीच रविवार की देर रात लक्ष्मीपुर गांव मातम में बदल गया। शादी का संगीत, रंग-बिरंगी रोशनियां और मेहमानों की भीड़ के बीच किसी ने सोचा भी नहीं था कि डोली उठने से पहले ही 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी की अर्थी उठ जाएगी। बाथरूम में खून से लथपथ उसकी लाश मिलने के बाद पूरा गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। बीते 9 मई को ब्याही गई शिवानी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या ने सभी को झकझोर दिया।

शादी समारोह गांव से लगभग 200 मीटर दूर स्थित एक नए घर में संपन्न हो रहा था। रविवार रात जयमाल कार्यक्रम के बाद शिवानी स्टेज से उतरकर घर चली गई थी। देर रात जब उसकी मां नोहरी देवी घर पहुंचीं तो वह गायब मिली। बड़ी बेटी अन्नू ने बताया कि शिवानी तो घर आई थी, लेकिन इसके बाद वापस शादी में नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर के पास स्थित बाथरूम के दरवाजे के नीचे से उसका हाथ दिखाई दिया। अंदर देखा तो शिवानी का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले पर गहरा कट का निशान था। शरीर पर कई खरोंच व चोट के निशान मिले, जो संघर्ष की ओर इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन



मेरी बेटी को न्याय मिले…मां की चीख से फटा कलेजा
मां नोहरी देवी रोते हुए बोलीं, बेटी की शादी को अभी छह महीने ही हुए थे। पता नहीं किसकी नजर लग गई। मेरी बेटी को न्याय चाहिए। जो भी आरोपी हो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं शिवानी के पति भीम निषाद ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पत्नी से कभी उसका विवाद नहीं हुआ। वह बहुत सुलझी महिला थी और पूरे घर को संभाल कर रखा था। मुझे खुद समझ में नहीं आ रहा है कि उसकी हत्या क्यों और किसने की। भीम ने कहा कि मेरी पत्नी को इंसाफ मिलना चाहिए। जिसने भी यह किया है उसे सख्त सजा मिले।


प्रेम प्रसंग का शक, कॉल डिटेल से जोड़ रही कड़ियां
पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल उभरकर सामने आया है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। गांव के एक युवक पर शक गहराया है, जो घटना के बाद से घर से लापता है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और हिरासत में लिए लोगों की पूछताछ के आधार पर कड़ियां जोड़ रही है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन



घटनास्थल पर संघर्ष के निशान, हथियार नहीं मिला
बाथरूम में खून के छींटे, खरोंच के निशान और टूटे हुए प्लास्टिक के टुकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि शिवानी ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की। फॉरेंसिक टीम ने खून, मिट्टी, उंगलियों के निशान और कई नमूने जुटाए हैं। घटनास्थल से कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें