फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शौक से जाइए विदेश घूमने अब करेंसी की नहीं होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसबीआई के फॉरेन ट्रेवल कार्ड में अपलोड हो सकेगी नौ देशों की करेंसी
विज्ञापन


- कार्ड के लिए पासपोर्ट, वीजा और ट्रेवलिंग टिकट दिखाना जरूरी


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। विदेश में घूमने के लिए अब करेंसी को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। एसबीआई के फॉरेन ट्रेवल कार्ड के जरिये नौ देशों की करेंसी मिल जाएगी। इसे एटीएम कार्ड की तरह इस्तेमाल कर आसानी से खर्च किया जा सकता है। एसबीआई की यह योजना कुछ पुरानी है लेकिन अब इसे अमल में लाया जा रहा है। ऐसा लोगों की परेशानियों को देखते हुए किया गया।

हर साल गोरखपुर व आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग विदेशों में घूमने जाते हैं। ऐसे में उन्हें करेंसी एक्सचेंज को लेकर दिक्कत होती है। इसके लिए उन्हें भारी भरकम शुल्क भी चुकाना पड़ता है। अगर अपने एटीएम कार्ड से विदेश में ऑनलाइन भुगतान करते हैं या फिर नकदी निकालते हैं (जिन देशों में एटीएम से कैश निकालना मान्य है) तो उस पर भी काफी शुल्क कट जाता है। ऐसे में विदेश यात्रा में लोगों का बजट से तीन से चार गुना खर्च हो जाता है।
विज्ञापन

अब एसबीआई फॉरेन ट्रेवल कार्ड के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि लोग परेशान होने से बच सकें और उनके रुपये भी कम खर्च हों। कार्ड से अमेरिकी डॉलर, यूरो, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, जापानी येन, सऊदी रियाल, सिंगापुर डॉलर, यूएई दिरहम, आस्ट्रेलियन डॉलर खर्च किए जा सकते हैं।

पासपोर्ट, वीजा और एसबीआई का खाता होना अनिवार्य

फॉरेन ट्रेवल कार्ड के लिए पासपोर्ट, वीजा, ट्रेवलिंग टिकट और एसबीआई का खाता होना जरूरी है। इसके पीछे एसबीआई की मंशा है कि कार्ड का कोई दुरुपयोग न कर सके। जिसके नाम से कार्ड जारी होगा उसे वह और उसका परिवार ही इसका इस्तेमाल कर सकेगा। कार्ड में लोगों की ओर से बताई गई राशि डाल दी जाएगी। यह राशि जिस देश में व्यक्ति घूमने जा रहा है, वहां की करेंसी मूल्य के हिसाब से कार्ड में अपलोड होगी। यानी अगर कोई अमेरिका जा रहा है और वह एक लाख रुपये जमा करता है तो उसे डॉलर के हिसाब में यही रकम कार्ड में मिल जाएगी। जिसे वह विदेशों में खर्च कर सकेंगे। अगर रुपये बच जाते हैं तो वह अपने एसबीआई खाते में वापस भी पा सकेंगे।
विज्ञापन



वर्जन-
बदलते समय में लोगों को करेंसी की दिक्कत को देखते हुए फॉरेन ट्रेवल कार्ड के बारे में लोगों को जागरूक किया रहा है। इसका अधिकतर इस्तेमाल यूथ और व्यापारी कर रहे हैं। नौ देशों के लिए यह कार्ड मान्य है।

- अमित शंकर, मुख्य शाखा प्रबंधक, एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें