फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कथावाचक के चालक को भारत रत्न की इच्छा...साहब ने औचित्य भी नहीं पूछा

Mon, 20 Nov 2023 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भारत रत्न की मांग करने वाला विनोद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके दो बेटे हैं एक बीए फाइनल में है और दूसरा बी-फार्मा कर रहा है। 21 जुलाई को ई-रिक्शा चोरी हो गया। इसके बाद वह एक कथावाचक का ड्राइवर बन गया और साधना भी करने लगा। साधना के दौरान उसके अंर्तमन से आवाज आई कि वह जो कर रहा है, उसके लिए भारत रत्न मिलना चाहिए।
विज्ञापन
भारत रत्न की मांग करने वाला विनोद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में एक कथावाचक के वाहन चालक को साधना के दौरान अंर्तमन से आवाज आई कि उसे भारत रत्न मिलना चाहिए और उसने कमिश्नर कार्यालय में मांग पत्र दे दिया। किसी भी अफसर ने चालक के अंर्तमन से उठी आवाज के बाद की गई मांग की गंभीरता और औचित्य पर विचार करने की जहमत नहीं उठाई। तीन महीने में यह मांग पत्र अफसरों के टेबल से होता हुआ रिपोर्ट के लिए लेखपाल तक पहुंच गया। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मांग पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


पिपराइच इलाके के महराजा उत्तर टोला निवासी विनोद कुमार गौड़ ने कमिश्नर को संबोधित मांग पत्र में बताया है कि वह एक कथावाचक की गाड़ी चलाता है। संध्या वंदन के दौरान उसके अंर्तमन से आवाज उठी कि उसे भारत रत्न मिलना चाहिए। इसके बाद 30 सितंबर को उसने कमिश्नर कार्यालय में मांग पत्र दे दिया। कमिश्नर कार्यालय से 11 अक्तूबर को मांग पत्र अपर आयुक्त न्यायिक को भेज दिया गया।\

इसे भी पढ़ें: छठ की खरीदारी के लिए पत्नी ने रुपये मांगे तो पीटकर मार डाला, शव जंगल में फेंका
विज्ञापन


वहां से पत्र डीएम कार्यालय पहुंचा। अगले ही रोज 12 अक्तूबर को डीएम कार्यालय से सीडीओ को मार्क कर दिया गया। इसके बाद एसडीएम सदर और तहसील के अन्य अफसरों के यहां से होते रिपोर्ट के लिए पत्र लेखपाल के पास पहुंच गया। अफसरों के दस्तखत और मुहर के साथ मांग पत्र मातहतों को बढ़ाया गया है। लेखपाल ने आवेदक से संपर्क किया है।

बकौल विनोद, लेखपाल ने उसके कामकाज के बारे में पूछा है कि किस काम के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए। वहीं विनोद, सांसद से भी गुहार लगा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  हे छठी मईया हर लीं बलैया, रिमिक झिमिक बोलेली छठी मईया
 

कथावाचक का ड्राइवर बना तो करने लगा साधना
भारत रत्न की मांग करने वाला विनोद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसके दो बेटे हैं एक बीए फाइनल में है और दूसरा बी-फार्मा कर रहा है। 21 जुलाई को ई-रिक्शा चोरी हो गया। इसके बाद वह एक कथावाचक का ड्राइवर बन गया और साधना भी करने लगा। साधना के दौरान उसके अंर्तमन से आवाज आई कि वह जो कर रहा है, उसके लिए भारत रत्न मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा में भी राजनीति: पिपराइच में नेता का बैनर लगा जलपान स्टॉल चलाने पर बवाल, मारपीट में तीन घायल
विज्ञापन

सबसे पहले पुलिस के पास लेकर गया था मांग पत्र
विनोद सबसे पहले मांग पत्र लेकर पैडलेगंज चौकी पर गया था। विनोद का कहना है कि वहां पुलिसकर्मियों ने प्रार्थना पत्र पढ़ा और उसे गंभीरता से नहीं लिया। आपस में बातचीत करने लगे कि ये भारत रत्न क्या होता है। बकौल विनोद- मैं समझ गया कि मेरी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके बाद मैं कमिश्नर के पास गया। वहां पर भी मेरी बात अनसुनी की गई, लेकिन फिर मांग पत्र देने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें: छठ माता की जय-जयकार से गूंजी गोरक्षनगरी, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, सूर्य को दिया गया अर्घ्य

एक्सपर्ट कमेंट
बीआरडी मेडिकल कॉलेज मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ तापस कुमार आईच ने कहा कि यह एक विशिष्ट केस है। पहले तो इस व्यक्ति के व्यक्तित्व का परीक्षण कर यह पता लगाना होगा कि वह जान बूझकर झूठ तो नहीं बोल रहा। इसके बाद किसी मनोविज्ञानी से केस स्टडी कराना होगा। तब जाकर पता लगेगा कि यह मानसिक रोग या जान बूझकर किया गया कृत्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें