फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुकानदार की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 10 Jul 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा में दुकानदार की हत्या का मामला : कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की शाम सड़क जाम करने की कोशिश, पुलिस ने समझाकर हटाया
विज्ञापन

- ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर बुधवार की शाम में हुई थी हत्या


गुलरिहा/सरहरी। गुलरिहा थाना क्षेत्र में न्यायालय से स्टे लगी जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बृहस्पतिवार की शाम परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर हटा दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुग्गन प्रसाद, सूरज चौहान, भाने चौहान, शैलेश जायसवाल और गब्बर चौहान के रूप में हुई है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल टिकरिया निवासी ऋषिकेश गुप्ता की तहरीर के अनुसार, जंगल भेलमपुर उर्फ करमौरा स्थित उनकी जमीन पर न्यायालय का स्टे आदेश लागू है। आरोप है कि इसके बावजूद गांव के अवधेश चौहान, उनके पुत्र रघुराई, मुग्गन चौहान, मुग्गन के बेटे हरि चौहान, सूरज चौहान, भाने चौहान, सूरजभान और शैलेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, अनिकेत चौहान, छांगुर प्रजापति, भानु प्रजापति और 6-7 अज्ञात लोग जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि आठ जुलाई की शाम करीब छह बजे उनके पिता अमरनाथ गुप्ता ने स्टे आदेश का हवाला देकर निर्माण कार्य का विरोध किया। इस पर सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अमरनाथ गुप्ता अपनी दुकान की ओर भागे लेकिन आरोपियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और दुकान से खींचकर बाहर निकाल लिया। आरोप है कि आरोपियों ने सब्बल, भाला और धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे अमरनाथ गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर पति को बचाने पहुंची गुजराती देवी पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनके सिर, सीने, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



विधायक ने बंधाया ढांढस
पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वह खड़े हैं और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
अवधेश चौहान, उनके पुत्र रघुराई, मुग्गन चौहान, मुग्गन के बेटे हरि चौहान, सूरज चौहान, भाने चौहान, सूरजभान, शैलेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, अनिकेत चौहान, छांगुर प्रजापति व अन्य के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें