फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहीद बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर निगम इसी सप्ताह शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन

-27.27 करोड़ की लागत से तैयार पार्किंग भवन में 50 कार और 200 दोपहिया वाहनों की क्षमता
-शासन स्तर पर तय पार्किंग शुल्क: दोपहिया सात रुपये, चारपहिया 15 रुपये प्रति घंटा होगी



गोरखपुर। शहीद बंधु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं कामर्शियल कॉम्प्लेक्स में जल्द ही पार्किंग संचालन शुरू होने जा रहा है। नगर निगम इसके लिए इसी सप्ताह टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने की तैयारी में जुट गया है। बसंतपुर वार्ड स्थित विरासत गलियारा घंटाघर में निर्मित इस अत्याधुनिक पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स पर 27.27 करोड़ रुपये की लागत आई है।
इस मल्टीलेवल पार्किंग में 50 कारों और 200 दोपहिया वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही भवन में 43 दुकानों का निर्माण, महिला-पुरुष टॉयलेट ब्लॉक तथा 544 किलोग्राम क्षमता की दो लिफ्ट लगाई गई हैं। लोकार्पण के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे, हालांकि अभी पार्किंग की अनुमति नहीं दी गई। लोगों ने भवन की बनावट, दीवारों पर बनी कलात्मक पेंटिंग देखी व सेल्फी ली और वीडियो बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि पार्किंग संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। शासन की ओर से निर्धारित शुल्क के अनुसार, दोपहिया वाहनों के लिए एक घंटे का शुल्क सात रुपये और दो घंटे का 15 रुपये होगा। चारपहिया वाहनों के लिए एक घंटे का शुल्क 15 और दो घंटे का 30 रुपये तय किया गया है। मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें