फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विंध्याचल से लौटते समय युवक की हादसे में मौत, साथी गंभीर

Tue, 07 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा निवासी दीपक जायसवाल (35) की विंध्याचल देवी के दर्शन कर लौटते समय जौनपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि साथी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दीपक अपने साथी 22 वर्षीय मुकेश के साथ सोमवार को बाइक से मां विंध्याचल देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मुकेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भिजवाया गया है। दीपक की आठ वर्षीय पुत्री है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम को शव घर पहुंचा तो नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन जेपी गुप्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम मिलन यादव सहित स्थानीय लोगों ने परिवार का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें