फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : जलभराव को लेकर अलर्ट रहा नगर निगम

Wed, 01 Jul 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश के माहौल को देखते हुए मंगलवार को नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के किसी भी हिस्से में जलभराव की स्थिति नहीं बनने दी जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखें, शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


मंगलवार को बारिश अधिक नहीं होने से शहर में कहीं भी ज्यादा जलभराव की स्थिति नहीं बनी। कुछ स्थानों पर सड़कों के किनारे व शहर से सटे कुछ वार्डों में थोड़े समय के लिए पानी जमा हुआ लेकिन नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी कराई, जिसके बाद सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य हो गई।
इसी क्रम में नगर आयुक्त अजय जैन व मुख्य अभियंता ने रामजानकी नगर में जल निकासी योजना के तहत निर्माणाधीन आरसीसी नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि अतिरिक्त श्रमिक लगाकर नाले का निर्माण कार्य एक साथ पांच से छह स्थानों पर शुरू कराया जाए, ताकि परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हो सके।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने एनसीएपी योजना के तहत प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए आवश्यक बैरिकेडिंग, सुरक्षा गार्ड व अन्य सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें