बुधवार शाम बारिश के बीच नगर आयुक्त अजय जैन खुद सड़कों पर उतर आए और शहर की जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विजय चौक पर एक निजी हॉस्पिटल के सामने नाला कूड़े से चोक मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि बारिश के दौरान जलभराव किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र और अवर अभियंता रंजीत कुमार के साथ गोलघर, धर्मशाला ओवरब्रिज, असुरन, सिनेमा रोड, विजय चौक और सावित्री हॉस्पिटल सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया।