फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी मां ने गिनी अंतिम सांस: बिंदू भी मर गई, बच्चियों की मौत के राज अब दफन- जानिए कौन कर रहा था मौत का इंतजार

Mon, 07 Oct 2024 12:42 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ के पार्वतीनगर काॅलोनी में नैना (06) और शीतल (03) की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदने वाली बिंदू की भी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी की आईसीयू में बिंदू का इलाज चल रहा था। बाहर देवर बिंदू की मौत का इंतजार कर रहा था। पति ने भी बिंदू से किनारा कर लिया था। मेडिकल कॉलेज में बिंदू को देखने तक नहीं गया था पति।
विज्ञापन
सनकी मां बिंदू की भी मौत हो गई( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ के पार्वतीनगर काॅलोनी में नैना (06) और शीतल (03) की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदने वाली बिंदू ने सोमवार को वेंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांसें गिनी। रविवार को ही देर शाम को डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर जवाब दे दिया है।
विज्ञापन

बिंदू का पति रवि - फोटो : अमर उजाला
परिवार में सूचना पहुंची तो पति रवि ने जाने से इन्कार कर दिया। वहीं, अपनी बेटी शीतल को खोने के बाद भी आरोपी बिंदू का देवर खुशवन मेडिकल कॉलेज पहुंचा।
विज्ञापन

घटना के बाद घर में मातम मच गया था - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने बताया कि कभी भी बिंदू की जान जा सकती है। इसके बाद दिनभर आईसीयू के बाहर बैठकर देवर बिंदू की मौत का इंतजार करता रहा। मौत की सूचना पाकर परिवार में किसी को भी अफसोस नहीं हुआ। देवर खुशवन ने बताया था कि उम्मीद थी कि अगर भाभी बच जाएगी तो बच्चों की मौत की वजह बताएंगी। उन्होंने किस मजबूरी में बच्चियों को मारा, उनके साथ इस घटना में कोई और तो शामिल नहीं था। ऐसे कई राज उनकी मौत के बाद दफन हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें