फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस: सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, 'हिंदू समाज में भेदभाव-छुआछूत की कोई जगह नहीं..इसे पनपने न दें'

Mon, 07 Oct 2024 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रविवार सुबह करीब छह बजे सहारा एस्टेट में संघ की शाखा में पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ बौद्धिक और कुटुम्ब प्रबोधन पर विमर्श किया। सुबह संघ की शाखा की शुरुआत सुबह ध्वज प्रणाम से हुई। इसके बाद बौद्धिक सत्र शुरू हुआ, जिसमें राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर विमर्श हुआ।
 
विज्ञापन
स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को ज्ञापन देते गौ सेवा दल के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संघ की शाखा में राष्ट्र निर्माण, संघ के विस्तार और सामाजिक विकृतियों पर चिंतन-मंथन किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में भेदभाव और छुआछूत के लिए कोई जगह नहीं है। इस भावना को पनपने न दें। इसके लिए निरंतर काम करने की जरूरत है। भेदभाव को मिटाकर ही समाज को विकृति से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन


सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रविवार सुबह करीब छह बजे सहारा एस्टेट में संघ की शाखा में पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ बौद्धिक और कुटुम्ब प्रबोधन पर विमर्श किया। सुबह संघ की शाखा की शुरुआत सुबह ध्वज प्रणाम से हुई। इसके बाद बौद्धिक सत्र शुरू हुआ, जिसमें राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर विमर्श हुआ।

सरकार्यवाह ने कहा कि जब भी कुरीतियां फैलती हैं तो समाज गलत दिशा में जाता है। जहां विकृति होती है, वहां समाज विरोधी तत्व सक्रिय होते हैं। ऐसे में समाज से लोग विमुख होने लगते हैं, हमें भेदभाव को मिटाते हुए सबके बीच जाना चाहिए। सेवा टोली का दायित्व है कि वहां अनिवार्य रूप से सक्रियता बढ़ाए। शाखा का विस्तार तेजी से करें।
विज्ञापन


बौद्धिक सत्र के बाद प्रार्थना के साथ समापन हुआ। करीब दो घंटे तक चली शाखा में 117 स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। इसके बाद सरकार्यवाह राजेंद्रनगर स्थित संघ कार्यालय गए, जहां दिन में दो सत्रों में चली बैठक में गोरक्ष प्रांत के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनसे संघ की शाखाओं व शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। शाम को कुछ पुराने वरिष्ठ पदाधिकारियों से सरकार्यवाह ने अलग से मुलाकात की और उनसे कई बिंदुओं पर चर्चा की।

आज विशेषांक का लोकार्पण करेंगे सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सोमवार को रानी अहिल्या देवी होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर शाम छह बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र में विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित ध्येय मार्ग पत्रिका के वार्षिक विशेषांक का लाेकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।

पर्यावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करें
संघ कार्यालय माधवधाम में सरकार्यवाह दतात्रेय होसबाले ने गोरक्षप्रांत के पदाधिकारियों से कुटुंब और पर्यावरण पर चर्चा की। कहा कि स्वयंसेवक कुटुंब और पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करें। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा।

‘पेड़ लगाओ-जल बचाओ-प्लास्टिक का उपयोग कम करें’ का लक्ष्य लेकर एकजुट हों और समाज में जागरूकता लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने की जरूरत है। परिवार को समय दें, सदस्यों के साथ बैठें और एक दूसरे से संवाद करें।

गोसेवा दल ने की गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों और गोसेवा दल के सदस्यों ने सहारा एस्टेट में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को पत्रक सौंपा। सदस्यों ने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। समिति की ओर से गीता और शाल भेंट की गई।

एडवोकेट मनीष पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता में गोमाता को सर्व पूजनीय और धार्मिक रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। गोहत्या निषेध कानून की मांग व्यापक रूप से चारों शंकराचार्य पीठें, पांचों वैष्णवाकार्य पीठें और 13 अखाड़ों द्वारा किया जा रहा है।

ऐसे में वेद लक्षणा गाय को पशु श्रेणी से निकालकर राष्ट्र माता की श्रेणी में रखा जाए। मांग पत्र सौंपने वालों में मुन्ना सिंह, सुनील पांडेय, मयंक मिश्रा, अवधेश सिंह, मुकेश पाण्डेय, अष्टभुजा सिंह, राजकुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार भार्गव, अभय शाही, धीरज सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें