फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसून की दस्तक के लिए अनुकूल हुए हालात, 28 से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अगले 2-3 दिनों में पूर्वी यूपी तक पहुंच सकता है मानसून, 28 जून से बारिश की गतिविधियों में तेजी की संभावना
विज्ञापन

- फिलहाल 27 जून तक लू और उमस से राहत मिलने के आसार कम


गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर अभी जारी , लेकिन मौसम विभाग ने मानसून को लेकर राहत भरी खबर दी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। अगले दो से तीन दिनों के दौरान मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने तथा उसके बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत गोरखपुर मंडल में आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रभावी मौसमी गतिविधियों की कमी के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में हैं। विभाग का अनुमान है कि 27 जून तक कुछ स्थानों पर उष्ण लहर की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दोपहर बाद करीब 15 मिनट हुई झमाझम बारिश हुई, जिससे फौरी राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि 28 जून से प्रदेश में वर्षा का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में क्रमिक वृद्धि होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को अगले कुछ दिनों तक लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। वहीं, मानसून की संभावित दस्तक को देखते हुए कृषि कार्यों की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें