फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और मेरठ में शक्ति प्रदर्शन करेगी निषाद पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव के पहले निषाद पार्टी (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और मेरठ में शक्ति प्रर्दशन करेगी। इसकी शुरुआत 22 मार्च से गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में प्रस्तावित रैली से होगी। इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल से भारी भीड़ जुटाने की तैयारी है। पार्टी की ओर से निषाद समाज से जुड़े प्रमुख सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन


निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी की रूपरेखा की जानकारी दी। कहा कि मेरठ में रैली आयोजित कर पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने और नए सामाजिक समीकरण स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है।
उन्होंने बताया कि मझवार और तुरैहा समाज को अनुसूचित जाति में परिभाषित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाया जाएगा। बीते चार वर्षों में सत्ता में रहते हुए भी पार्टी नेतृत्व ने इस मुद्दे को लगातार उठाया है। इसके अलावा खनन, बालू और पुश्तैनी घाटों पर अधिकार बहाली, वर्ग-3 की भूमि को मछुआ समाज के लिए पुनः आरक्षित करने, विमुक्त जाति/जनजाति के अधिकारों की बहाली का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित रैलियों के साथ-साथ निषाद पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें