फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुर्दिलपुर सिटी पॉलीक्लिनिक को लेकर तैयारियां तेज, चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी

Wed, 18 Mar 2026 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महानगर के पुर्दिलपुर में सिटी पॉलीक्लिनिक शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने मंगलवार को केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। सिटी पॉलीक्लिनिक शुरू होने के बाद वहां प्रतिदिन निजी क्षेत्र के दो विशेषज्ञ चिकित्सक निशुल्क सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि केंद्र पर आगे चल कर 73 प्रकार की निशुल्क पैथालॉजिकल जांचों की सुविधा देने की भी योजना है। फिलहाल 15 जांचों की सुविधा केंद्र पर शुरू की जाएगी। अन्य जांचों के लिए सैंपल ट्रांसपोर्ट शुरू कराया जाएगा। पुर्दिलपुर सिटी पॉलीक्लिनिक पर फिलहाल फिजिशियन, गाइनोकलॉजिस्ट, श्वसन रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे।
प्रतिदिन दो विशेषज्ञ सुबह नौ से शाम चार बजे तक क्लिनिक पर उपलब्ध रहेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक दी जाएगी। इसके लिए निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को सरकार की ओर से प्रत्येक कार्य दिवस के योगदान के लिए भुगतान किए जाने का प्रावधान है। इस मॉडल पर बसंतपुर सिटी पॉलीक्लिनिक का पहले से ही संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश झा ने बताया कि सिटी पॉलीक्लिनिक के संचालन के लिए चिकित्सकों का चयन किया जा चुका है। इसी सप्ताह इसे शुरू करने की योजना है। सिटी पॉलीक्लिनिक की सुविधा शुरू हो जाने से विशेषज्ञ सेवाओं के लिए मरीजों को सीधे जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जरूरत महसूस होने पर चिकित्सक खुद मरीज को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें