पिपराइच। पिपराइच पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने वाले शाकिर अली को मंगलवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के परती बाजार लोहिया नगर का निवासी है। एसएसपी ने उसे पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
प्रभारी थानेदार एसएसआई अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चिलुआताल थाने में अप्रैल 2025 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि शाकिर अली नौकरी दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण करता था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराता था। पिपराइच पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। मंगलवार को सूचना मिली कि शाकिर अली गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
एसएसआई अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।