फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवक से की थी जालसाजी, अन्य साथियों की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कैंट थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के अतरौली, बघराई गांव निवासी अमित राव के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में मोहद्दीपुर स्थित हाईडिल कॉलोनी निवासी नितेश यादव ने 11 अक्तूबर को कैंट थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित नितेश यादव के अनुसार, अमित राव ने अपने दो साथियों बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी नसीब अली और आसिफ अली के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। भरोसे में आकर नितेश ने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को कुल 20 लाख रुपये सौंप दिए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे रेलवे का नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब नितेश यादव उस नियुक्ति पत्र को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड पहुंचा और सत्यापन कराया तो जांच में पूरी तरह फर्जी निकला। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। कैंट पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी और धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को ठोस साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी अमित राव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने इसी तरह और कितने लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें