फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लुधियाना-कोलकाता त्योहार विशेष ट्रेन गोरखपुर होकर चलेगी

Fri, 06 Nov 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर में आने-जाने का अलग-अलग समय निर्धारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने लुधियाना और कोलकाता के बीच आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04666 लुधियाना-कोलकाता विशेष ट्रेन छह नवंबर को लुधियाना से रवाना होगी। वहीं, 04665 कोलकाता-लुधियाना विशेष ट्रेन सात नवंबर को कोलकाता से चलेगी।

04666 लुधियाना-कोलकाता विशेष ट्रेन लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलकर अगले दिन रात 12:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 1:32 बजे चौरीचौरा, दो बजे देवरिया सदर, 2:40 बजे भटनी और 3:20 बजे सीवान पहुंचेगी। इसके बाद छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर होते हुए रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में 04665 कोलकाता-लुधियाना विशेष ट्रेन सात नवंबर को रात 11:50 बजे कोलकाता से चलेगी। अगले दिन शाम 6:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, तृतीय श्रेणी के नौ, शयनयान के चार, सामान्य द्वितीय श्रेणी के तीन और जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें