फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक साथ जीने-मरने की थी जिद, माने परिजन, मंदिर में कराई शादी

Tue, 21 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। घर से बिना बताए गायब हुए प्रेमी युगल ने सोमवार को नगर के पिपरा स्थित बउरहवा बाबा गायत्री मंदिर पर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई है। एक साथ जीने की जिद पर परिजन भी मान गए। इस दौरान प्रेमी युगल के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गीडा थाना क्षेत्र रमजीतउवा निवासी शख्स की बेटी सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार निवासी विशाल यादव का आपस में कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के जानकारी होने पर प्रेमी युगल को मिलने से मना कर दिया। इसके बाद 14 अप्रैल को प्रेमी युगल घर से बिना बताए गायब हो गए। प्रेमिका के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने की तहरीर दी।
शिकायती पत्र पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और जानकारी ली। साथ ही पुलिस कर्मियों ने प्रेमी युगल को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। कोई रास्ता नहीं निकलता देख प्रेमी युगल के परिजन ने आपस में बातचीत कर शादी कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर में प्रेमी युगल अपने परिजनों के साथ सहजनवां नगर पंचायत के पिपरा स्थित बउरहवा बाबा मंदिर पहुंचे। गायत्री मंदिर में प्रेमी युगल ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। एक दूसरे को जयमाला पहना कर परिजनों से आशीर्वाद लिया। रस्म पूरी होने के बाद प्रेमी युगल परिवार के साथ घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें