गोरखपुर। एम्स में अब ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रविवार को गवर्निंग बॉडी को बैठक में ऑपरेशन के लंबे इंतजार का मामला छाया रहा। अंत में फैसला हुआ कि वेटिंग कम की जाएगी। इसके लिए सर्जरी विभाग की मदद के लिए एनेस्थीसिया विभाग आगे आकर और अधिक सहयोग करेगा।
एम्स के चेयरमैन डॉ. हेमंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विषयों पर मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि मेडिसिन विभाग के डॉक्टर किडनी मरीजों का भी उपचार करेंगे। चेयरमैन ने मेडिसिन विभाग के एचओडी से कहा कि किडनी से सम्बंधित किसी भी मरीज को समस्या को लेकर उन्हें कॉल कर सकते हैं।