फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र पर लोड बंटेगा, चार हजार घरों को मिलेगी राहत

Sun, 03 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्तमान में पांच फीडर है, एक फीडर अंधियारीबाग को बांटा जाएगा
विज्ञापन




गोरखपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर के दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उपकेंद्र के अंधियारीबाग फीडर पर बढ़ते लोड को देखते हुए विभाग ने इसे विभाजित करने का निर्णय लिया है। इससे करीब 4000 घरों को बार-बार होने वाली फॉल्ट और बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से वर्तमान में लगभग 15 हजार घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। यहां से पांच फीडर-जटाशंकर, जाटेपुर, हनुमंत नगर, जनप्रिय और अंधियारी बाग संचालित हैं। इनमें अंधियारी बाग फीडर पर करीब 4000 घरों का लोड है, जिसे अब दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इससे करीब 2000-2000 घरों पर लोड वितरित हो जाएगा और आपूर्ति व्यवस्था संतुलित बनेगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के इस कदम से ओवरलोडिंग कम होगी और लो वोल्टेज, ट्रिपिंग व फॉल्ट की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में जहां बिजली की मांग बढ़ जाती है, वहां यह बदलाव उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगा।
विज्ञापन


पिछले साल गर्मी में उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या अधिक झेलनी पड़ी थी। इस बार फीडर का लोड विभाजित किया जा रहा है, जिससे आपूर्ति बेहतर होगी और परेशानी कम होगी।
-अतुल रघुवंशी, अधिशासी अभियंता, बक्शीपुर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें