फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाजार में आम की आखिरी मिठास, 10 से 15 दिन में खत्म हो जाएगा सीजन

Sun, 09 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आम के शौकीनों के लिए सीजन अब आखिरी दौर में पहुंच गया है। बाजार में आवक लगातार घटने लगी है। चौसा समेत अन्य प्रमुख किस्मों के आम अब 50 से 100 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि 10 से 15 दिन में बाजार से आम का सीजन लगभग खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

गोरखपुर फूड्स संगठन के महामंत्री विजय सोनकर ने बताया कि आम की आवक पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। मंडियों में बाहर से आने वाले आम की मात्रा घटने के साथ ही कारोबार भी सिमटने लगा है। बचे हुए फल ही बाजार में पहुंच रहे हैं। इसके चलते अच्छी गुणवत्ता वाले आम की कीमत भी बनी हुई है।

ठेले पर आम बेचने वाली फुटकर दुकानदार माया ने बताया कि कुछ समय पहले तक आम की कई किस्में आसानी से मिल जाती थीं लेकिन अब विकल्प कम हो गए हैं। ग्राहक चौसा समेत दूसरी मीठी किस्मों की मांग कर रहे हैं। आवक कम होने के कारण आम पहले की तुलना में महंगे मिल रहे हैं। सीजन समाप्त होने से पहले लोग पसंदीदा आम खरीदकर घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें