फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : लैपटाॅप तो मिल गया, बदमाश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्ट नगर में मोबिल गिरने का झांसा देकर लैपटॉप उड़ाने वाले तो नहीं पकड़े गए, लेकिन लैपटॉप सहित पूरा सामान बरामद हो गया। बैग लावारिस हाल में दवा कराने जा रहे एक दंपती को मिला, जिसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल के जैमिनी अपार्टमेंट निवासी प्रिंस अभिनीत एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। सोमवार को कार से अपने दोस्त के साथ बेलीपार के महावीर छपरा जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट नगर के पास दो लोगों ने बोनट से मोबिल गिरने का इशारा किया। फिर रुकने पर लैपटॉप बैग लेकर फरार हो गया था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि लैपटॉप, कागजात सहित बैग बरामद हो गया है। जांच की जा रही। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें