फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टावर पर चढ़े युवक की विवादित जमीन की हुई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। बेलघाट थाना क्षेत्र के यदवापुर गांव में टावर पर चढ़े युवक की जमीन की सोमवार को पैमाइश हुई। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची ने मौके पर पैमाइश कर अपनी रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव निवासी युवक गुड्डू मौर्य ने रविवार को बेलघाट में बीएसएनएल टावर पर चढ़कर पटीदारों की ओर से जमीन हड़पने से बचाने के लिए न्याय की गुहार लगाई थी। एसडीएम खजनी के आश्वासन पर वह नीचे उतरा था। सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार हरीश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने विवादित जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी।
टीम ने मौके पर हुए निर्माण कार्य की भी जांच की और गुड्डू मौर्य को विधिक कार्रवाई करने की सलाह दी। इस दौरान बेलघाट थानाध्यक्ष संदीप कुमार समेत पुलिसकर्मी और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें