फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉ. सुषमा भास्कर माटे ने संभाला रेलवे के प्रमुख चिकित्सा निदेशक का पदभार

Tue, 12 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नया नेतृत्व मिल गया है। मुंबई से स्थानांतरित होकर आईं डॉ. सुषमा भास्कर माटे ने पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को पीआरकेएस के नेता विनोद राय के नेतृत्व में संघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। संघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई पीसीएमडी को कार्यभार संभालने पर बधाई दी। बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुलाकात के दौरान राय ने रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं में आ रही गंभीर व्यावहारिक दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, फिरोज़ुल हक, संजीव धर, देवेश सिंह, शमसाद अहमद, राजू रावत, जय प्रकाश, लक्ष्मी श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, पायल शर्मा, अंजना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें