फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में पूरी तरह से लगा खिचड़ी मेला

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाला खिचड़ी मेला बृहस्पतिवार को अनौपचारिक रूप से शुरु ह
विज्ञापन
-आज होगा ट्रायल रन, लोग लेंगे मेले का आनंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। मकर संक्रांति को लेकर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की बृहस्पतिवार को ट्रायल रन के साथ अनौपचारिक शुरुआत की जाएगी। मेला बुधवार देर रात पूरी तरह से लग गया है। नए साल के पहले दिन लोग गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन करेंगे। साथ ही मेले का आनंद भी उठाएंगे। हालांकि बुधवार को भी लोगों ने खिचड़ी मेले का आनंद उठाया।

दर्जनों झूले मेला परिसर में लग गए हैं। सेलंबो, कोलंबस, जाइंट व्हील, रेंजर, ब्रेक डांस, टोरा-टोरा के साथ निशाने बाजी, फोटोग्राफी की दुकानें सज गई हैं। साथ ही खाने-पीने की दुकानों के साथ खिलौने व जरूरत लगभग हर सामान मेले में सज गए हैं। जल्द ही मेले में सरकारी स्टॉल भी लगने शुरू हो जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम तेजी से किए जा रहे हैं। मेले में लगभग एक हजार से ज्यादा कुल मिलाकर दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जनवरी को मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेले की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी। मेला प्रबंधक शिव शंकर उपाध्याय का कहना है कि हम लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की आस्था व मनोरंजन की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए तैयार हैं। झूले लग गए हैं, इसकी शुरूआत बृहस्पतिवार को ट्रायल रन के साथ कर दी जाएगी। 14 जनवरी को मेले की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी। वैसे एक जनवरी को नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोग गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे, साथ ही मेले का आनंद भी उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें